अजमेर में ठगों ने चावल व्यापारी को ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करवाकर प्रॉफिट का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद 16 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ASI छोटू सिंह ने बताया- अजयनगर निवासी राजू टेकचंदानी ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया- 12 जुलाई को डिंपल नाम की लड़की से फेसबुक पर संपर्क हुआ था। उसने निवेश करने के लिए एक ट्रेडिंग वेबसाइट पर पैसे लगाने का झांसा दिया था।
7 दिनों तक ट्रेडिंग करने पर प्रॉफिट होने का झांसा दिया
पीड़ित ने पुलिस को बताया- महिला ने उसे 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक करीब तीन निवेश करवाए थे। 14 जुलाई को वापस उसे लालच देकर 22 हजार के बदले 27000 देने का लालच दिया। लालच में आकर उसने और पैसे निवेश कर दिए। महिला ने 7 दिन तक ट्रेडिंग करने पर प्रॉफिट पर कमीशन देने का झांसा दिया।
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया- इस पूरे ठगी के ग्रुप में चार लोग शामिल थे, जिसमें मुख्य आरोपी ने वॉट्सऐप वॉइस कॉल पर बात करता था और अन्य तीन लोग एक महिला भी शामिल थी। आरोपियों ने उसे एक वेबसाइट दी थी जिसमें उसको लॉगिन करवाया गया। वेबसाइट में उसकी सारी इन्वेस्ट दिखाई देती थी। अमेरिकी डॉलर में इन्वेस्टमेंट दिखाई देती थी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश थी।
प्रॉफिट के नाम पर उसे करीब पास ट्रांजैक्शन के जरिए 10 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में छठी कमीशन के रूप में 16 लाख की मांग की जा रही है और नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी गई। उसे धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे वह फंसा देंगे। आरोपियों ने खुद को यूके लंदन से बात कर वॉट्सऐप कॉल पर बात की और फर्जी अकाउंट में पैसे डालने का दबाव बनाया था। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






