Home » राजस्थान » विवाहिता का शव सरकारी स्कूल में फंदे पर लटका मिला:पुत्र बोला- रात को खाना खाकर सो गई थीं, सुबह स्कूल में मिली बॉडी

विवाहिता का शव सरकारी स्कूल में फंदे पर लटका मिला:पुत्र बोला- रात को खाना खाकर सो गई थीं, सुबह स्कूल में मिली बॉडी

राजसमंद के नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्र में धायला छापर गांव में सरकारी स्कूल में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गावं के राजकीय प्राथमिक स्कूल में विवाहित का फंदे पर लटका शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने नाथद्वारा पुलिस को सूचना दी।

नाथद्वारा पुलिस थाना इंचार्ज कमलेंद्र सिंह के अनुसार मौके पर पहुंचकर शव को फंदे ये उतारा। मृतका की पहचान नानी बाई पत्नी सोहन के रूप में हुई। नाथद्वारा के सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या कर लग रहा है। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने पति सोहन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका के पुत्र ने बताया कि रात्रि में खाना खाकर मां-बाप दोनों सो गए थे। सुबह जब मां नहीं दिखाई दी तो तलाश की। इस दौरान उनके स्कूल में फंदे से लटके होने की सूचना मिली जिस पर वहां गए व पुलिस को बुलाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक