Home » राजस्थान » पाली में मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार:एक चोरी छिपे बेच रहा था गांजा तो दूसरा बेच रहा था देसी शराब

पाली में मादक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार:एक चोरी छिपे बेच रहा था गांजा तो दूसरा बेच रहा था देसी शराब

पाली में पुलिस की ओर से अवैध नशा व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व डीएसटी ने कार्रवाई की। टीम ने अवैध गांजे व देसी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सीओ सिटी उषा यादव के सुपरविजन में औद्योगिक थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर-ए निवासी पूनमसिंह उर्फ बीटू (24) के मकान पर दबिश देकर मकान के अन्दर से अवैध गांजा 3.235 किलोग्राम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

इसी तरह सुभाष नगर ए निवासी हरिसिंह (50) के कब्जे से अवैध देसी शराब के कुल 84 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर में मातृ शक्ति सम्मान में गूंजा धर्म-संस्कार:नारी शक्ति का दिया संदेश, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का लिया संकल्प

वैदिक सनातन जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर की ओर से आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह, लहरिया महोत्सव और बुजुर्ग महिला सम्मान