Home » राजस्थान » वसुंधरा मोदी से मिलीं, राजस्थान सीएम भी दिल्ली में थे:जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, उपराष्ट्रपति की रेस से जोड़कर देखा जा रहा

वसुंधरा मोदी से मिलीं, राजस्थान सीएम भी दिल्ली में थे:जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासत तेज, उपराष्ट्रपति की रेस से जोड़कर देखा जा रहा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को संसद भवन (दिल्ली) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसके सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं। उधर, सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा भी दिल्ली दौरे पर थे।

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने से पहले संभावितों की लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम भी चला था। बाद में धनखड़ को उपराष्ट्रपति बना दिया गया था।

धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद राजस्थान में बीजेपी के लिए किसान कौम (जाट समुदाय) को साधना किसी चुनौती से कम नहीं है। माना जा रहा है कि प्रदेश में पैदा हुए इस सियासी संकट को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

तस्वीर 3 सितंबर 2024 की है। जयपुर में ओम माथुर (बीच में) के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। उसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत तमाम नेता शामिल हुए थे।
तस्वीर 3 सितंबर 2024 की है। जयपुर में ओम माथुर (बीच में) के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। उसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत तमाम नेता शामिल हुए थे।

वसुंधरा को साधने की कवायद वसुंधरा राजे प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इस बार पार्टी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था। अब धनखड़ के इस्तीफे के बाद पार्टी वसुंधरा के अनुभव का फायदा लेना चाहती है। राजे को प्रदेश में सर्वमान्य नेता माना जाता है। जाट समाज पर भी उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है।

पार्टी का मानना है कि अगर अगला उपराष्ट्रपति राजस्थान से बनता है तो उसमें राजे की मर्जी भी शामिल हो। उपराष्ट्रपति की दौड़ में राजस्थान के रहने वाले सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का नाम भी चल रहा है।

ओम माथुर और वसुंधरा राजे की अदावत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पार्टी के लिए राजे को साधना जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही पार्टी में अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी वसुंधरा का नाम चला था।

वसुंधरा समर्थकों को उम्मीद पीएम नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे की इस मुलाकात को वसुंधरा समर्थकों की मांग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश में सरकार बने डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में भजनलाल कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी जोरों पर है। इस मुलाकात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वसुंधरा अपने गुट के नेताओं को मंत्रिमंडल और राजनीति नियुक्तियों में तरजीह दिलाने और अन्य संगठनात्मक मुद्दों को लेकर लंबे समय से पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रही थीं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कई अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान के लिए केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कई अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान के लिए केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की।

राजस्थान CM ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बीच सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, आवास और जल सहित विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं और प्रगति पर चर्चा की। सीएम का आज जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर