Home » राजस्थान » 2 घंटे में 4 इंच बरसा-रिकॉर्ड जल:JLN पर 111.50 मिमी बारिश, 10 साल बाद एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड

2 घंटे में 4 इंच बरसा-रिकॉर्ड जल:JLN पर 111.50 मिमी बारिश, 10 साल बाद एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड

यूपी और एमपी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से राजधानी में सोमवार को एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर बाद तक यहां बादल छाए हुए थे, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। बरसात इतनी तेज थी कि जुलाई में एक दिन का बारिश का रिकाॅर्ड टूट गया। दस साल बाद यहां एक दिन में 111.50 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यहां तेज बरसा– मालवीय नगर, मानसरोवर, टोंक रोड, चारदीवारी, झोटवाड़ा, वैशाली नगर, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर।

लोग रास्ते में फंसे – अचानक तेज बारिश से लोग रास्ते में ही अटक गए। शाम को ऑफिस से घर जा रहे लोग बारिश से बचने के लिए जाहां खड़े हुए, वे वहीं अटके रहे।

सड़कें लबालब – तेज बारिश के कारण चार दीवारी के कई बाजारों में, जवाहर सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, जेएलएन मार्ग, कलेक्ट्रेट सर्किल सहित कई स्थानों पर सड़कें लबालब हो गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय