Home » राजस्थान » राजस्थान आवासन मंडल की 251वीं बोर्ड बैठक आयोजित

राजस्थान आवासन मंडल की 251वीं बोर्ड बैठक आयोजित

जयपुर, 28 जुलाई। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष श्री देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्थान आवासन मंडल की 251वीं बोर्ड बैठक मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा बुधवार नीलामी व प्रीमियम संपत्तियों की नीलामी को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को आमजन का भरोसा बताया गया। अध्यक्ष ने मिशन मोड में भूमि चिन्हांकन कर नई आवासीय योजनाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में नवीन मॉडल भवन विनियम-2025 को मंजूरी दी गई तथा सिटी पार्क जयपुर के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति व लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव डॉ. अनिल कुमार पालीवाल, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास