Home » राजस्थान » जयपुर में निभाई गई 72 साल की परंपरा:सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी सीएम बैरवा ने किया ध्वजारोहण; नेता प्रतिपक्ष जूली ने फहराया झंडा

जयपुर में निभाई गई 72 साल की परंपरा:सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी सीएम बैरवा ने किया ध्वजारोहण; नेता प्रतिपक्ष जूली ने फहराया झंडा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 72 साल से चली रही परम्परा के तहत बड़ी चौपड़ पर 2 जगह झंडारोहण हुआ। सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं बड़ी चौपड़ के दक्षिणी हिस्से में विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी के साथ ही पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, संयम लोढ़ा, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी और वैभव गहलोत सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब देखिए, PHOTOS…

यपुर में बड़ी चौपड़ पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव मौजूद रहीं।
यपुर में बड़ी चौपड़ पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव मौजूद रहीं।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
जयपुर में बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील