Home » राजस्थान » डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कोटपूतली में किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की सलामी ली, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कोटपूतली में किया ध्वजारोहण:मार्च पास्ट की सलामी ली, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

कोटपूतली में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

समारोह में उपमुख्यमंत्री ने शहीदों की वीरांगनाओं और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। जिले की प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। एडीएम ओम प्रकाश सहारण ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। स्कूली बच्चों ने शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कोटपूतली के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रियंका गोस्वामी, जिला न्यायालय में जिला जज शिवानी सिंह और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने झंडारोहण किया। नगर परिषद में सभापति पुष्पा सैनी, उपखंड कार्यालय में एसडीएम बृजेश चौधरी और तहसील कार्यालय में तहसीलदार रामधन गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अन्य सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

देखें PHOTOS

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटपूतली के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटपूतली के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कलेक्टर और विधायक ने स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कलेक्टर और विधायक ने स्वागत किया।
कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ।
कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ।
कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय