Home » राजस्थान » रामदेवरा जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत:जोधपुर में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार हुआ

रामदेवरा जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत:जोधपुर में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार हुआ

जोधपुर में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे दो जातरुओं की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मृतक के भाई ने संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों जातरू राजसमंद जिले के रहने वाले थे। दुर्घटना राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई।

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में नारायण लाल पुत्र रामलाल ने बताया- राजसमंद जिले के कांकरोली पुलिस थाना के तहत सोनियाणा निवासी उसका भाई भैरूलाल (19)और गांव का एक अन्य युवक ललित (20) रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर राइट साइड में चल रहे थे। वे 15 अगस्त की सुबह जब जोधपुर रिंग रोड के अरना फांटा के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार छोड़कर ड्राइवर फरार

रिपोर्ट में नारायण लाल ने बताया कि कर ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था जिससे एक्सीडेंट हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसके भाई भैरूलाल और ललित की मौत हो गई। इसके बाद कर चालक मौके पर कर छोड़कर फरार हो गया। ललित पढ़ाई कर रहा था और मजदूरी करता था।

वहीं , इस मामले की जांच कर रहे राजीव गांधी नगर थाने के हैड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- गाड़ी को जब्त करके कैरू पुलिस चौकी में रखवाई गई है। हरियाणा नंबर की गाड़ी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय