Home » राजस्थान » चलती बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचे दम्पती:पेट्रोल टैंक फटने के डर से कोई नहीं गया पास, लोगों ने मिट्टी,बजरी से बुझाई आग

चलती बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचे दम्पती:पेट्रोल टैंक फटने के डर से कोई नहीं गया पास, लोगों ने मिट्टी,बजरी से बुझाई आग

जयपुर के सोडाला थाना इलाके में आज सुबह 10 बजे एक बाइक में अचानक आग लग गई। दम्पती बाजार जा रहे थे। सोडाला के फुटलिया बाग चौक से निकले के दौरान बाइक ने आग पकड़ ली। बाइक चालक मोहित ने पत्नी विजया को तत्काल उतारा और बाइक को रोड पर खड़ी कर दूर हो गए।

पेट्रोल टैंक फटने के डर से लोग दूर भागे

सुबह करीब 10 बजे फुटलिया बाग चौक से निकलने के दौरान बाइक ने अचानक आग पकड़ ली। आग तेजी से बाइक के पेट्रोल टैंक तक आग पहुंची। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी जद में ले लिया। दम्पति के सामने बाइक जली तो महिला ने शोर करना शुरू किया लेकिन पेट्रोल टैंक फटने के डर से कोई आग नहीं गया। कुछ समय बीतने पर जब आग कम हुई तो स्थानीय निवासी मनोज खांडल विमल शर्मा सोनू सैनी व अन्य लोगों ने मिट्टी बजरी और पानी फेंक कर आग पर काबू पाया और होने वाली बड़ी घटना को रोककर लोगों को राहत प्रदान दी।

सोडाला में एकाएक चलती बाइक में लगी आग
सोडाला में एकाएक चलती बाइक में लगी आग

प्लग केबल में स्पार्क और टैंक में लीकेज के कारण लगी आग

बाइक मैकेनिक मोहम्मद शाकिर ने बताया कि बाइक में इस प्रकार से आग लगने की घटना बहुत कम होती हैं। कई बार जब एसी घटना होती है तो उस का मुख्य कारण प्लग केबल में स्पार्क और पेट्रोल टैंक में लीकेज या रिसाव इस का कारण हो सकता है। बाइक मालिक को हालांकि इस बारे में जानकारी होगी क्यों की वह बता सकता है कि प्लग केबल और टैंक में लीकेज था या नहीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी