जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके के कैफे से देर रात 14 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा गया। हुक्का बार संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। कैफे में रात 2 बजे तक हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस कंट्रोल में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बता दें कि कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने रात 11 बजे बात डिस्क, बार और हुक्का सेंटर खुले रहने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए है।

दुकान का शटर लगाकर अंदर पिलाते हुक्का
पुलिस टीम ने पहुंचकर शटर को बजाया था। काफी देर बाद शटर खुलने पर युवक-युवती हुक्का पीते मिले। पकड़े गए युवकों ने बताया- यहां पर पिछले कई समय से हुक्का बार संचालित हैं। ये लोग बाहर से दुकान को बंद करके अंदर बैठाकर हुक्का पिलाते हैं।
जिम्मेदारी भी लेते हैं कि पुलिस यहां पर रेड नहीं करेगी। सभी युवक पिछले कई समय से यहां पर हुक्का पीने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने वैशाली नगर निवासी हुक्का बार संचालक सद्दाम को गिरफ्तार किया। वहीं लड़कियों को कागजी कार्रवाई के बाद वापस भेजा गया।
पुलिस गश्त नहीं होने से लोगों में नाराजगी
स्थानीय निवासी विशाल चौधरी ने बताया- पुलिस की गश्त नहीं होने कारण लोगों ने जगह-जगह पर हुक्का बार संचालित कर युवाओं को हुक्का पिला रहे हैं। ये लोग कम उम्र के बच्चों को भी हुक्का पिलाने से परेज नहीं करते।
रात 2 बजे तक हुक्का संचालित रहते हैं। पुलिस समय-समय पर एक्शन ले तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह देर रात तक हुक्का संचालित कर सकें।






