जयपुर में दिन-दहाड़े ज्लेवर के किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कार से टक्कर मारकर ज्वेलर को बाइक से गिरा दिया। मारपीट के बाद कार में डालने की कोशिश लेकिन राहगीरों के इकट्ठा होने पर भाग गए। रामनगरिया थाने में पीड़ित ज्वेलर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बदमाशों ने कार से पीछा कर मारपीट की
पुलिस ने बताया- जगतपुरा के रहने वाले ज्वेलर लालचंद के किडनैप की कोशिश की गई। उनकी तेलीपाड़ा में ज्वेलरी की शॉप करते है। लालचंद अपनी बाइक से दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में रामनगरिया इलाके में एक कार उनकी तरफ तेजी से आई। साइड हटने पर वह बच गए। दोबारा कार से उनकी बाइक को टक्कर मारी गई।
बाइक सहित रोड पर गिरकर ज्वेलर घायल हो गए। कार से उतरे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। कार में डालकर किडनैप करने की कोशिश की लेकिन राहगीरों को इकट्ठा होते देखकर फरार हो गए। रामनगरिया थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।





