Home » राजस्थान » जोधपुर में ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:परिवार ने बैटरी चार्ज करने लगा रखी थी, घर का सामान भी जला

जोधपुर में ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:परिवार ने बैटरी चार्ज करने लगा रखी थी, घर का सामान भी जला

जोधपुर में ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी की बैटरी को चार्ज करने लगाया हुआ था। इस दौरान अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग में पूरी स्कूटी और घर का सामान जल गया।

घटना के समय परिवार बाजार गया हुआ था। पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को बुलाया। मामला भदवासिया इलाके के दधिमती नगर का है।

आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

परिवार के लोग सब्जी लाने बाजार गए थे। घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को जार्च लगाने के लिए लगा रखा था। अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई और धुआं उठने लगा। आस-पास के लोगों ने देखकर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी और खुद के स्तर पर भी आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। इसको लेकर मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी