Home » राजस्थान » भाजपा के बोर्ड में कांग्रेस कैंडिडेट की जीत:देवगढ़ नगर पालिका पार्षद में किशन लाल जीते, बीजेपी के पीरूलाल को 7 वोटों से हराया

भाजपा के बोर्ड में कांग्रेस कैंडिडेट की जीत:देवगढ़ नगर पालिका पार्षद में किशन लाल जीते, बीजेपी के पीरूलाल को 7 वोटों से हराया

राजसमंद में देवगढ नगर पालिका के वार्ड 9 के लिए पार्षद के हुए उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट किशनलाल की जीत दर्ज हुई। यहां भाजपा को बोर्ड होने के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार पीरूलाल को 7 वोटों से हराया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 66.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 657 वोट में से 438 लोगों ने मतदान किया। 2 ने नोटा को वोट दिया था।

मतगणना शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी किशनलाल खटीक को 222 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पीरूलाल सालवी को 215 वोट मिले। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार को 7 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

वार्ड 9 से किशनलाल के पिता तोलाराम खटीक पार्षद थे, जिनके निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया। परिणाम ने देवगढ़ की राजनीति चर्चाओं को तेज कर दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी