मेहंदवास थाना पुलिस ने जुआ खेलते पाए जाने पर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आठ व्यक्तियों के कब्जे से 31 हजार 250 जुआ राशि भी जप्त की है। यह कार्रवाई टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी के सुपरविजन में और मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को ऊम गांव में सार्वजनिक स्थान पर की है।
मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आज सूचना मिली कि ऊम गांव सार्वजनिक स्थान पर आठ दस व्यक्ति जुआ खेल रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को दबोच लिया। उनके पास से जुआ राशि भी बरामद की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।
इन्हें किया गिरफ्तार
ऊम निवासी रामनिवास पुत्र रामपाल मीणा, चन्द्रप्रकाश पुत्र प्रहलाद मीणा, राजेश पुत्र बाबू लाल मीणा, सीताराम पुत्र बजरंग लाल मीणा, मुकेश पुत्र सोजी मीणा, धर्मराज पुत्र हरपाल मीणा,
मेहंदवास थाना क्षेत्र के अल्लापुरा निवासी वकील पुत्र अहमद खा, अल्लापुरा वकील पुत्र अहमद खां, शकील पुत्र छोटे खा को गिरफ्तार किया है।





