Home » राजस्थान » जोधपुर में ठगी, सिम हैक कर UPI-ट्रांजैक्शन से निकाले पैसे:शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी, दो मामले आए सामने

जोधपुर में ठगी, सिम हैक कर UPI-ट्रांजैक्शन से निकाले पैसे:शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी, दो मामले आए सामने

जोधपुर के महामंदिर थाने में धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें पहला मामला यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से धोखाधड़ी करने और दूसरा मामला शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी का है।

पहला केस : महामंदिर थाने में सुरेश प्रजापत नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया कि 2 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सिम को हैक कर दिया उसके बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए।

दूसरा केस : महामंदिर थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया कि सितंबर 2024 में आरोपी हीराराम, नरपत राम चौहान, महेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान उर्फ जीतू ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने पीड़ित को शेयर मार्केट में रुपए इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उसके साथ 30 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई। उससे करीब फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर