Home » राजस्थान » उदयपुर में चाकूबाजी करने वालों की पुलिस ने परेड निकाली:पैदल ही मौके पर ले गई, आरोपी लंगड़ाकर चलते रहे; सिर मुंडे हुए थे

उदयपुर में चाकूबाजी करने वालों की पुलिस ने परेड निकाली:पैदल ही मौके पर ले गई, आरोपी लंगड़ाकर चलते रहे; सिर मुंडे हुए थे

उदयपुर में 6 दिन पहले दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे आरोपियों की परेड निकाली। इस दौरान आरोपियों सुमित और प्रकाश के आधे सिर भी मुंडे हुए थे।

पुलिस ने आरोपियों के साथ सीन भी री-क्रिएट किया। जिस जगह दोनों बदमाशों ने खौफ बनाने के लिए दिनदहाड़े से चाकू से वार किए थे। उसी जगह उनकी परेड निकाली गई। पुलिस दोनों को पैदल-पैदल घटना स्थल पर लेकर पहुंची। दोनों लंगड़ाते हुए चलते रहे। बदमाशों की ये हालत देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलाया। आने और भागने का रूट समझा। लोगों ने इस दौरान आरोपियों की फोटो भी क्लिक की।

दोनों आरोपियों की भूपालपुरा पुलिस ने परेड निकाली। इस दौरान दोनों आरोपियों से सिर भी आधे मुंडे हुए थे और लंगड़े चल रहे थे।
दोनों आरोपियों की भूपालपुरा पुलिस ने परेड निकाली। इस दौरान दोनों आरोपियों से सिर भी आधे मुंडे हुए थे और लंगड़े चल रहे थे।

क्या है मामला

दरअसल, आरोपी ने 30 सितंबर को अलीपुरा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में धर्मेंद्र गमेती पुत्र सीताराम गमेती घायल हो गया था। पैर, पेट और कंधे पर चाकू से 4 वार किए थे। उसे लहूलुहान हालत में एमबी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया था। घायल पुलिस को दिए बयान में हमलावर सचिन और सुमित का नाम बताया था।

बीच सड़क पर चाकू से हमला किया था।
बीच सड़क पर चाकू से हमला किया था।

भागने की कोशिश में चोट लगी

थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया- दोनों हमलावर चना मसाला बेचने का काम करते हैं। प्राथमिक बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों ने मौके पर ले जाकर सीन-री​क्रिएट भी किया थी। आरोपियों को पकड़े वक्त भागने की कोशिश की थी, इसके चलते वो चोटिल हो गए थे। आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने से रोड के बीच में चाकूबाजी को अंजाम दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार