Home » राजस्थान » पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसद अश्क अली टांक के निधन पर जताया खेद

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसद अश्क अली टांक के निधन पर जताया खेद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए टांक NSUI व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमैन भी रहे थे। वो युवाओं में काफी लोकप्रिय थे।

अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेशभर में बहुत दौरे किए जिससे संगठन को मजबूती मिली। इस तरह के दौरे बहुत कम लोग कर पाते हैं। पार्टी ने जब भी उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उसका उन्होंने अच्छी तरह निर्वहन किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बावजूद अश्क अली टांक पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहते थे।

मैं प्रार्थना करता हूं कि अल्लाह जन्नत में उन्हें आला मुकाम अता करे एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत दें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर