Home » राजस्थान » जयपुर वेस्ट पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 20 वारंटी पकड़े:58 टीमों ने 239 अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश

जयपुर वेस्ट पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 20 वारंटी पकड़े:58 टीमों ने 239 अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश

जयपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान में 58 टीमें बनाई गईं, जिनमें 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। कई बदमाशों को उनके घर और अन्य ठिकानों से डिटेन कर पुलिस टीम थाने लेकर आई।

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद ये सर्च अभियान चलाया गया। वेस्ट जिले की सभी पुलिस टीम इस अभियान का हिस्सा बनी,बदमाशों के ठिकानों और रहने की जगहों पर यह छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने 239 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की और 156 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसके अलावा, 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत 8 मामले दर्ज कर 19 लोगों को पकड़ा गया।

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय के आदेशों के तहत चलाया गया। 19 थानों की टीमें बदमाशों के घरों और ठिकानों पर पहुंचीं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बदमाशों ने हर समय बना रहता है डर

हनुमान प्रसाद ने कहा कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में डर बना रहता है। इससे वे अपराध करने से पहले कई बार सोचते हैं। पुलिस रोजाना आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों की कमर टूटती है और उनकी समाज में बदनामी होती है। जब पुलिस बदमाशों को पकड़कर जुलूस निकालती है, तो लोगों का हौसला बढ़ता है और वे पुलिस से शिकायत करने में हिचकते नहीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा