Home » राजस्थान » जयपुर में स्मैक की ऑनलाइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:डीएसटी ईस्ट टीम ने किया अरेस्ट, बुलेट बाइक जब्त

जयपुर में स्मैक की ऑनलाइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:डीएसटी ईस्ट टीम ने किया अरेस्ट, बुलेट बाइक जब्त

जयपुर कमिश्नरेट की डीएसटी ईस्ट टीम ने जयपुर सिटी में ऑनलाइन मादक पदार्थ (स्मैक) की सप्लाई करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 16 ग्राम स्मैक रिकवर की जिस की वह डिलीवरी करने जा रहा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक बाइक भी रिकवर की है, जिस का उपयोग स्मैक डिलीवरी के लिए किया करता था। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत यह कार्रवाई की गई हैं। डीएसटी ईस्ट की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों व अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो के खिलाफ सूचना एकत्रित कर उन पर कार्रवाई कर रही हैं।

बुलेट बाइक जब्त

इसी को लेकर आज डीएसटी ने जयपुर में नशे की सप्लाई करने वाले एक शातिर बदमाश नीरज (24) पुत्र कमलजीत निवासी सर्वे नंबर-312 कठपुतली नगर कच्ची बस्ती पुलिस थाना ज्योति नगर को गिरफ्तार किया है। तस्कर नीरज के पास से पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त वाहन बुलेट बाइक RJ60SW0224 को जब्त किया।

350 रुपए प्रति टोकन बेचता था

गिरफ्तार आरोपी नीरज ने पूछताछ में बताया कि वह 6 महीने से ज्यादा समय से स्मैक बेचने का काम कर रहा है। स्मैक को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे एक युवक देकर गया था। यह स्मैक 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से देकर गया वह इस स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों और स्मैक पीने वालो को 300 व 350 रुपए प्रति टोकन के हिसाब से बेचता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा