Home » राजस्थान » जयपुर में गाड़ी की स्टेपनी खोल ले गए चोर,VIDEO:थार चुराने पिकअप से आए थे बदमाश, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

जयपुर में गाड़ी की स्टेपनी खोल ले गए चोर,VIDEO:थार चुराने पिकअप से आए थे बदमाश, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

जयपुर में थार गाड़ी की स्टेपनी (टायर) खोलकर चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी की स्टेपनी चोरी करने आए बदमाश पिकअप में सवार होकर आए थे। करधनी थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पिकअप सवार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा के गोकुलपुरा निवासी जुगल किशोर गढ़वाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पांच अक्टूबर को उन्होंने अपनी थार जीप घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से थार जीप को निशाना बनाया। थार जीप का स्टेपनी (टायर) को खोलकर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह थार जीप संभालने पर परिवार के मेंबर्स को स्टेपनी गायब दिखाई दी।

CCTV में कैद हुई करतूत घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। रात 1:12 बजे घर के बाहर पिकअप में सवार होकर दो बदमाश आए। महज कुछ ही देर में बदमाशों ने थार गाड़ी की स्टेपनी (टायर) को खोल लिया। रिम सहित टायर को खोलकर पिकअप में डालकर दोनों बदमाश चोरी कर ले गए। करधनी थाने में पीड़ित ने CCTV फुटेज के आधार पर पिकअप सवार चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

थार चोरी करने आए थे चोर पीड़ित जुगल किशोर का कहना है- साल-2023 में उन्होंने थार जीप खरीदी थी। दिसम्बर-2023 में घर के बाहर खड़ी थार जीप बदमाशों ने चोरी करने की कोशिश की थी। बाइक से आए बदमाशों ने जीप का लॉक तोड़ लिया था। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते बदमाश जीप छोड़कर उसमें रखे 7600 रुपए चोरी कर ले गए थे। आरोप है कि थार जीप चोरी करने आए बदमाश भी CCTV में कैद हुए थे। पुलिस फुटेज के बाद भी चोरों को नहीं ढूंढ सकी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद