Home » राजस्थान » प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत को मिली नई पहचान:— मदन राठौड़

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत को मिली नई पहचान:— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में स्मरणीय है। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय गुजरात भूकंप की विभीषिका से जूझ रहा था। चारों ओर अव्यवस्था, टूटी सड़कें, पीड़ित नागरिक, परेशान किसान और चरमराता औद्योगिक ढांचा था। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मोदी जी ने पुनर्वास, आधारभूत संरचना निर्माण और कृषि सुधारों के माध्यम से गुजरात को एक विकसित और समृद्ध राज्य में परिवर्तित कर दिया था। नर्मदा का पानी लाकर सूखे क्षेत्रों को सिंचित किया, साबरमती रिवरफ्रंट के माध्यम से शहरी विकास की मिसाल कायम की। किसानों के लिए सिंचाई, बिजली और समर्थन मूल्य की योजनाएं चलाईं। औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया, जिससे गुजरात निवेश का पसंदीदा गंतव्य बन गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने न केवल गुजरात, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लिए भी विकास के द्वार खोले।
राजस्थान को भी उस समय वरदान स्वरूप बड़ी सौगात मिली, जब नर्मदा नदी का जल गुजरात की सीमाओं को पार कर राजस्थान के सांचोर स्थित सिलू पॉइंट तक पहुंचाया गया। इस ऐतिहासिक कार्य को उस समय साकार किया गया जब गुजरात में मोदी जी मुख्यमंत्री थे और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी थीं। यह मोदी की दूरदृष्टि और सहयोगात्मक विकास की नीति का परिणाम था कि आज राजस्थान के सूखाग्रस्त क्षेत्र भी नर्मदा का जल पीने और सिंचाई के लिए उपयोग कर पा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और उसके बाद से देश के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय शुरू हुआ। देश में महंगाई दर को 9.8 प्रतिशत से घटाकर 1.9 प्रतिशत तक लाया गया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं शुरू की गईं। मोदी जी ने किसानों की आय को बढ़ाने और उन्हें वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए मृदा परीक्षण योजना का शुभारंभ भी राजस्थान की धरा से ही किया। एमएसपी में वृद्धि, सॉयल हेल्थ कार्ड, सोलर पंप, ड्रोन तकनीक और श्रीअन्न को बढ़ावा देकर किसानों को समृद्ध किया गया। जीएसटी लागू कर करदाताओं और व्यापारियों को सरल व्यवस्था प्रदान की गई। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई पर पहुंचाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह सब नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र समर्पित सेवा भावना का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
आज दुनिया के 40 से अधिक देशों के नेता और सरकारें प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके अनवरत राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन करते हैं। उनकी सक्रिय कूटनीति, वैश्विक संवाद में स्पष्टता और ‘भारत फर्स्ट’ की नीति ने भारत को विश्व पटल पर एक विश्वसनीय, सक्षम और निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया है। देशवासियों की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद