Home » राजस्थान » अजमेर-जयपुर रोड गिदानी सड़क हादसा: उच्चस्तरीय समिति गठित:अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी हादसे के कारणों की जांच

अजमेर-जयपुर रोड गिदानी सड़क हादसा: उच्चस्तरीय समिति गठित:अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी हादसे के कारणों की जांच

अजमेर-जयपुर रोड पर गिदानी, सावरदा पुलिया के पास 7 अक्टूबर की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना को जिला प्रशासन ने अब गंभीरता से लिया है। जयपुर जिला प्रशासन ने इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा गठित इस समिति का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का गहन विश्लेषण करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव देना है। समिति को रासायनिक पदार्थों, गैस, डीजल, पेट्रोल आदि के सुरक्षित परिवहन और उनसे होने वाली आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के उपाय सुझाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

7 अक्टूबर को हादसे के बाद एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए। जिनके धमाके कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए।
7 अक्टूबर को हादसे के बाद एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए। जिनके धमाके कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शहर-दक्षिण, जयपुर की अध्यक्षता में गठित की गई जांच समिति

यह जांच समिति अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शहर-दक्षिण, जयपुर की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जयपुर प्रथम को सदस्य सचिव बनाया गया है। उपखण्ड अधिकारी मौजमाबाद, पुलिस उप अधीक्षक, दूदू, जयपुर ग्रामीण, परियोजना निदेशक, एन.एच.ए.आई., जयपुर और उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, कलेक्ट्रेट जयपुर को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने समिति को दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने, संबंधित एजेंसियों से आवश्यक तथ्य जुटाने और विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा