Home » राजस्थान » 6 दिन में सोने से ज्यादा चांदी के दाम बढ़े:सिल्वर में 12 हजार 400 और गोल्ड में 6,800 रुपए का उछाल, दीपावली से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड

6 दिन में सोने से ज्यादा चांदी के दाम बढ़े:सिल्वर में 12 हजार 400 और गोल्ड में 6,800 रुपए का उछाल, दीपावली से पहले ही तोड़ा रिकॉर्ड

दीपावली नजदीक आने के साथ ही सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने से ज्यादा चांदी के दामों में लगातार उछाल बना हुआ है। पिछले 6 दिन में चांदी के भाव 1 लाख 61 हजार 500 रुपए पहुंच गए है। वहीं 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख 26 हजार 700 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है।

6 दिन में सोना 6,800 और चांदी 12 ,400 रुपए महंगी सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया- पिछले 6 दिनों में चांदी में 12 हजार 400 रुपए प्रति किलो और सोने में 6,800 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। अगले कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। फिलहाल जो लोग मुनाफे में बेच रहे हैं, वे नुकसान उठा सकते हैं क्योंकि आने वाले समय में कीमत और बढ़ने की संभावना है।

10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख 26 हजार 700 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है।
10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख 26 हजार 700 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है।

सर्राफा व्यापारी जैन ने बताया-

QuoteImage

प्रॉपर्टी की बजाय सोना-चांदी में निवेश करने वालों को आने वाले महीनों में ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। क्योंकि वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ रहा है। वहीं, भारत में दीपावली और धनतेरस जैसे पर्वों के कारण खरीदारी का दबाव बढ़ने से बाजार में मांग तेज हुई है।

QuoteImage

जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में भी निवेशक डॉलर की अस्थिरता से बचाव के लिए सोना और चांदी में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे भारत के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यदि यही रफ्तार रही तो दीपावली तक सोना 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.60 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना- एक लाख 26 हजार 700 रुपए (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना- एक लाख 18 हजार 100 रुपए
  • 18 कैरेट सोना- 98 हजार 800 रुपए
  • 14 कैरट सोना- 78 हजार 600 रुपए

वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 61 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा