Home » राजस्थान » कार पलटी, महिला और दो बच्चे घायल:बालेसर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी, धीरपुरा गांव में हादसा

कार पलटी, महिला और दो बच्चे घायल:बालेसर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी, धीरपुरा गांव में हादसा

जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर धीरपुरा ग्राम पंचायत की सीमा में एक कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार पत्नी और दो बच्चों सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार दिया गया।

एंबुलेंस 108 के ईएमटी आदित्य और पायलट भूराराम सांखला ने बताया- बुधवार को जैसलमेर की तरफ से आ रही कार धीरपुरा ग्राम पंचायत की सीमा में एक मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई और खेत में जा गिरी।

कार में जैसलमेर निवासी रणजीत सिंह कौर, उनकी पत्नी टर्जन कौर और दो बच्चे सवार थे। हादसे में महिला और दो बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें बालेसर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाद में, क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से हटाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा