Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में लग्जरी कार में डोडा-चूरा की तस्करी:नाकाबंदी तोड़ी-गाड़ी छोड़कर भागा बदमाश, 40KG माल भरा था

भीलवाड़ा में लग्जरी कार में डोडा-चूरा की तस्करी:नाकाबंदी तोड़ी-गाड़ी छोड़कर भागा बदमाश, 40KG माल भरा था

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना इलाके में एक लग्जरी कार में डोडा-चूरा की तस्करी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर ड्राइवर गाड़ी को भगा ले गया। इसके बाद कार को लावारिस हालत में छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया। कार में 40 किलो डोडा-पोस्त भरा मिला।

मंगरोप थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से अवैध डोडा-चूरा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस नाकाबंदी को देखकर कार छोड़कर मौके से भाग निकले।

रुकने का इशारा किया तो बढ़ाई स्पीड मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाए जा रहे है। इसी के तहत मंगरोप-हमीरगढ़ मार्ग पर पुलिस टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक तेज स्पीड आई-20 कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने कार को और तेज स्पीड से भगाते हुए नाकाबंदी तोड़कर भागा ले गया।

कार की तलाशी में मिला डोडा-चूरा पुलिस ने कार का पीछा किया तो ड्राइवर कुछ दूरी पर कार को सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकला। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 2 कट्टों में भरा डोडा—चूरा बरामद हुआ। थाने लाकर वजन करवाने पर यह 40 किलो निकला। पुलिस ने डोडा-चूरा और कार को जब्त कर लिया और फरार आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा