Home » राजस्थान » भीलवाड़ा से सोना लेकर भागे कारीगर को पुलिस ने पकड़ा:वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार कर बरामद किया; सर्राफा व्यापारियों ने गहने बनाने के लिए दिया था

भीलवाड़ा से सोना लेकर भागे कारीगर को पुलिस ने पकड़ा:वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार कर बरामद किया; सर्राफा व्यापारियों ने गहने बनाने के लिए दिया था

भीलवाड़ा शहर की भीमगंज थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों से गहने बनाने के लिए लिए करीब 14 लाख रुपए का सोना हड़प कर फरार हुए आरोपी कारीगर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना चांदी ओर कैश भी बरामद किया है। यह था मामला

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की 25 सितंबर को योगेश सोनी निवासी नागौरी मोहल्ला सहित अन्य सर्राफा व्यापारियों ने भीमगंज थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमे बताया कि उन्होंने बहाला क्षेत्र में रहने वाले बंगाली कारीगर चंदन क्षेत्रपाल को समय-समय पर शुद्ध सोना गहने बनाने के लिए दिया, लेकिन वो सोना हड़प कर फरार हो गया।

पुलिस ने सोना चांदी ओर कैश बरामद किया
पुलिस ने सोना चांदी ओर कैश बरामद किया

पश्चिम बंगाल से आरोपी को पकड़ा

इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ में चंदन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने व्यापारियों से सोना लिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी और कैश जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोना-चांदी ओर कैश बरामद किया

पुलिस ने इस मामले में आरोपी चंदन क्षेत्रपाल (33) पुत्र वैद्यनाथ क्षेत्रपाल निवासी महेशपुर, बर्द्धमान पश्चिम बंगाल हाल निवासी बड़े मंदिर के पीछे, बहाला को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 126.9 ग्राम सोना, 58.870 ग्राम चांदी और 1 लाख 51,021 नकद बरामद किए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा