Home » राजस्थान » ड्रोन सर्वे के बाद तीन मंजिला बिल्डिंग सीज:हेरिटेज निगम आयुक्त बोलीं- बिना स्वीकृति के चल रहा था अवैध निर्माण; फुटेज से चला पता

ड्रोन सर्वे के बाद तीन मंजिला बिल्डिंग सीज:हेरिटेज निगम आयुक्त बोलीं- बिना स्वीकृति के चल रहा था अवैध निर्माण; फुटेज से चला पता

जयपुर में ड्रोन सर्वे के ट्रायल के बाद नगर निगम हेरिटेज जयपुर ने बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है।

कंवर नगर इलाके में आज एक तीन मंजिला अवैध निर्माण को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी के नेतृत्व में की गई।

अवैध निर्माण को नगर निगम की हवामहल जोन की टीम ने किया सीज।
अवैध निर्माण को नगर निगम की हवामहल जोन की टीम ने किया सीज।

ड्रोन से निरीक्षण के बाद कार्रवाई हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने बुधवार को शहर में ड्रोन मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट का लाइव डेमो देखा था। ड्रोन से निरीक्षण के दौरान कंवर नगर क्षेत्र में एक भवन का अवैध निर्माण कैमरे में कैद हुआ था। निगम आयुक्त ने तत्काल संबंधित शाखा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज जोन टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को अस्थाई रूप से सीज कर दिया।

हेरिटेज निगम अब शहर में ड्रोन के माध्यम से अवैध निर्माणों पर नजर रखने की तैयारी कर रहा है। कंवर नगर के ड्रोन फुटेज के जरिए निगम को यह स्पष्ट प्रमाण मिला कि निर्माण बिना स्वीकृति और भवन नक्शे के किया जा रहा था।

हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया-

QuoteImage

ड्रोन फुटेज मिलने के बाद टीम ने मौके पर जाकर जांच की। निर्माण कार्य को रोकने के बाद भवन को अस्थायी रूप से सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई भवन स्वामी से स्पष्टीकरण मिलने के बाद की जाएगी।

QuoteImage

बुधवार को निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
बुधवार को निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।

ड्रोन सिस्टम में जल्द जुड़ेगा नाइट विजन निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि ड्रोन सर्वे के जरिए अब शहर में किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन निगरानी से निगम को जमीन पर चल रहे कार्यों की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे कार्रवाई और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।

उन्होंने बताया कि ड्रोन सिस्टम में जल्द नाइट विजन और साउंड सिस्टम जोड़े जाएंगे। ताकि रात के समय भी अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें। ड्रोन निगरानी के जरिए अब निगम अतिक्रमण, कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग कर उन्हें और बेहतर बना सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा