Home » राजस्थान » हनुमान मंदिर में चांदी के मुकुट चोरी की वारदात की 24 घण्टे में खुलासा करते हुये अभियुक्त किया गिरफ्तार

हनुमान मंदिर में चांदी के मुकुट चोरी की वारदात की 24 घण्टे में खुलासा करते हुये अभियुक्त किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा आईपीएस ने बताया थाना नाहरगढ रोड पर दिनांक 08.10.2025 को परिवादी सुरेन्द्र शर्मा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि दिनांक 02.10.2025 को हरिजेठी की बगीची इन्द्रपुरी कोलोनी में स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर से हनुमान जी की मुर्ती से चांदी का मुकुट कोई चोर चुराकर ले गया। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर बजरंग सिह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त द्वितीय जयपुर (उत्तर) के निर्देशन में अनूप सिह सहायक पुलिस आयुक्त वृत कोतवाली जयपुर (उत्तर) के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मुकेश कुमार पु०नि० थाना नाहरगढ रोड जयपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा ईलाके में सतत निगरानी व आसूचना संकलन कर एवं घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर एक अभियुक्त को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में माल मशरुका चांदी के मुकुट को बरामद किया गया। मुल्जिम से अन्य घटनाओं के बारे गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

गठित टीमः-

1 मुकेश कुमार पु०नि० थानाधिकारी (पुलिस थाना नाहरगढ रोड)

2 शेर सिह हैड कानि 1113

3.चन्दन कुमार कानि 3299

4.रविन्द्र कुमार कानि 11426

5 देवेन्द्र कुमार कानि 6496

नोटः- अभियुक्त को चिन्हित करने मे रविन्द्र कुमार कानि 11426 व चन्दन कुमार कानि 3299 की विशेष भुमिका रही।

गिरफ्तार शुद्रा अभियुक्त का नाम पताः-
लोकेश उर्फ ललित सत्यनारायण सोनावा जाति छीपा उम्र 29 साल निवासी म.न. 4087 नाहरगढ रोड थाने के पास पुलिस थाना नाहरगढ रोङ जयपुर उत्तर

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी