Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी करने का वादा किया। सालभर देहशोषण के बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया। सांगानेर थाने में पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) लिखमाराम कर रहे है।

पुलिस ने बताया- सवाई माधोपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2024 में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि नवम्बर-2014 में सांगानेर इलाके में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया।

शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। पिछले एक साल तक शादी करने के धोखे में देहशोषण करता रहा। दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया। धोखे का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी