Home » राजस्थान » किशनगढ़ में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन — फ्लैग मार्च से गूंजीं मुख्य सड़कें!

किशनगढ़ में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन — फ्लैग मार्च से गूंजीं मुख्य सड़कें!

किशनगढ़। त्योहारों से पहले किशनगढ़ पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शहर की कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
एडिशनल एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में और आईपीएस अजय सिंह राठौड़ की देखरेख में पुलिस का दस्ता मुख्य मार्गों से गुज़रा, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ नजर आया।

इस मौके पर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह (मदनगंज) और थानाधिकारी संजय शर्मा (गांधीनगर) सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने जनता से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और स्पष्ट संदेश दिया — “कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।”

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी