Home » राजस्थान » झुंझुनूं में 6.4 करोड़ रुपये की चोरी की चांदी जब्त चेन्नई से गायब 365 किलो चांदी के साथ 3 गिरफ्तार, जयपुर से पिलानी तक चला पीछा

झुंझुनूं में 6.4 करोड़ रुपये की चोरी की चांदी जब्त चेन्नई से गायब 365 किलो चांदी के साथ 3 गिरफ्तार, जयपुर से पिलानी तक चला पीछा

एजीटीएफ झुंझुनूं और पिलानी पुलिस ने एक संयुक्त बड़ी कार्रवाई में करीब ₹6.4 करोड़ रुपये की चोरी की चांदी बरामद कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह भारी मात्रा में चांदी चेन्नई से चोरी हुई प्रतीत होती है और इसे पिलानी कस्बे में छिपाया गया था।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्‍योति उपाध्‍याय के निर्देश पर एएसपी देवेन्‍द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी विकास जां‍गीड़ पुत्र स्वरूप (33), निखिल जां‍गीड़ पुत्र विजय (24) निवासी केहरपुरा खुर्द थाना बगड व राजबीर जां‍गीड़ पुत्र रतनलाल (31) निवासी बडी थीरपाली थाना हमीरवास जिला चुरू को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 6.4 करोड़ रुपये कीमत की 365 किलो 715 ग्राम चांदी (चांदी के बर्तन, ईंटें और सजावट का सामान) बरामद किया है।
जयपुर से पिलानी तक के खंगाले दर्जनों सीसीटीवी
एसपी उपाध्‍याय के निर्देश पर एजीटीएफ और पिलानी पुलिस ने इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीयता से अंजाम दिया। चेन्नई पुलिस से सूचना मिलते ही एजीटीएफ टीम ने संदिग्धों का पीछा करना शुरू कर दिया।
टीम ने अपराधियों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए जयपुर से लेकर पिलानी तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तकनीकी आसूचना का सहारा लिया। अथक मेहनत के बाद एजीटीएफ टीम को राजगढ रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मपाल जांगीड़ के मकान की सटीक लोकेशन मिली। टीम ने जब दबिश दी, तो मकान के अंदर छिपाई गई चांदी की खेप बरामद हुई।
फिलहाल तीनों संदिग्धों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, ताकि उन्हें हिरासत में रखा जा सके। अग्रिम कार्यवाही के लिए झुंझुनूं पुलिस अब चेन्नई पुलिस के आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी