Home » राजस्थान » सीकर में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या:प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा बनाया, परिवार के साथ रहता था

सीकर में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या:प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा बनाया, परिवार के साथ रहता था

सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में मजदूर के सुसाइड का मामला सामने आया है। मजदूर ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड किया। सूचना पर गोकुलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। अब शव को सीकर के एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोकुलपुरा पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह के अनुसार आज दोपहर को सूचना मिली कि दासा की ढाणी फाटक के पास सालासर सिटी कॉलोनी में एक युवक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जब मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड और परिजनों के नंबर मिले। ऐसे में परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान बूंदी के केशवराय पाटन इलाके के राजू बंजारा (35) पुत्र प्रभुलाल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजू सीकर में रहकर मजदूरी का काम करता है। राजू की पत्नी भाई और पिता भी यहीं रहते हैं। हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर का कहना है कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी