Home » राजस्थान » रोडवेज बस से 32 तोला सोना और 150-ग्राम चांदी चोरी:अजमेर स्टेशन से गुजरात रोडवेज बस में सवार होकर जा रहा था पाली का परिवार

रोडवेज बस से 32 तोला सोना और 150-ग्राम चांदी चोरी:अजमेर स्टेशन से गुजरात रोडवेज बस में सवार होकर जा रहा था पाली का परिवार

अजमेर में रोडवेज बस से पाली के रहने वाले एक परिवार के 32 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है।

परिवार ने बस में सवार कुछ बदमाशों पर शक जाहिर करते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पाली के सोजत सिटी निवासी छोगाराम देवासी ने शिकायत दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि वह हैदराबाद से परिवार सहित ट्रेन से अजमेर लौटे थे।

उसके साथ पत्नी, बेटा और परिवार के अन्य 6 महिलाएं भी साथ थी। अजमेर स्टेशन से ऑटो से सभी लोग रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर गुजरात रोडवेज बस में सवार हुए।

बस में पहले से चार-पांच संदिग्ध युवक मौजूद थे, जिन्होंने उनके बैग रैक में रखने में मदद की।

बदमाशों ने 32 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी गायब की

पीड़ित के अनुसार, बैग अधिक होने के कारण कुछ बैग पीछे रखे गए, जहां ये युवक भी बैठे। बदमाशों ने ध्यान भटकाकर एक बैग से 32 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी के जेवर चुरा लिए।

मांगलियावास के पास ये संदिग्ध उतर गए। घर पहुंचकर बैग चेक करने पर जेवर गायब मिले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी