Home » राजस्थान » उदयपुर के प्राइवेट स्कूल में मासूम का प्राइवेट पार्ट नोचा:दूसरी क्लास के छात्र पर आरोप; रात को बच्ची रोई तो घटना का पता चला

उदयपुर के प्राइवेट स्कूल में मासूम का प्राइवेट पार्ट नोचा:दूसरी क्लास के छात्र पर आरोप; रात को बच्ची रोई तो घटना का पता चला

उदयपुर में एक प्राइवेट स्कूल में LKG क्लास की स्टूडेंट (4 साल) के प्राइवेट पार्ट को नोचने का मामला सामने आया है। आरोप दूसरी क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट (7 साल) पर है। घटना के बाद देर रात को बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो वह रोने लगी। परिजनों ने कारण पूछा तो उसने स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया।

दूसरे दिन परिजन स्कूल पहुंचे तो टीचर्स ने दूसरे दिन आने के लिए कहा। अगले दिन परिजन फिर स्कूल पहुंचे और क्लास में जाकर बच्ची से आरोपी की पहचान कराई। घटना 7 अक्टूबर की है। परिजनों ने 11 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया।

परिजन ने टीचर्स और स्कूल प्रबंधन पर भी मदद नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- 2 बार शिकायत करने स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रबंधन ने मदद नहीं की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है और मामले की जांच ASP माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

स्कूल से आई तो सुस्त थी, रात को खाना भी नहीं खाया परिजनों ने सवीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया- उनकी बच्ची एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। 7 अक्टूबर को वह स्कूल गई थी। बच्ची जब स्कूल से घर आई तो बहुत सुस्त दिखी। उसने रात को खाना भी नहीं खाया। रात करीब 2 बजे बच्ची उठी और रोने लगी।

मां ने बच्ची से कारण पूछा तो उसने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही और स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया। इस पर दूसरे दिन बच्ची के स्कूल पहुंचे और टीचर को घटना के बारे में बताया। इस पर टीचर ने कहा कि आज बच्चे कम आए हैं, कल आना। घटना का पता चल जाएगा।

स्कूल के बाथरूम में ले गए तो सहम गई बच्ची परिजनों ने बताया- अगले दिन फिर बच्ची को लेकर स्कूल गए। बच्ची से LKG क्लास में लड़के की पहचान कराई तो उसने सभी बच्चों को देखकर मना कर दिया। फिर बच्ची को दूसरी क्लास में लेकर गए, जहां पीछे बैठे एक लड़के को बच्ची देख रही थी। वह लड़का इशारों में गर्दन हिलाकर बच्ची को मना कर रहा था।

परिजनों ने कहा- जब हमने उस बच्चे का नाम-पता पूछना चाहा तो स्कूल टीचर ने मना कर दिया। परिजन जब बच्ची को बाथरूम में लेकर गए तो वहां बच्ची बुरी तरह सहम गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची के प्राइवेट को नोचकर गलत हरकत करने का प्रयास किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी