Home » राजस्थान » घड़साना पुलिस ने हत्या के पांचवें आरोपी को पकड़ा:चार पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, शराब ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर की थी मारपीट

घड़साना पुलिस ने हत्या के पांचवें आरोपी को पकड़ा:चार पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, शराब ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर की थी मारपीट

घड़साना पुलिस ने 3 जुलाई 2025 को हुए एक हत्या के मामले में एक और आरोपी सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें से 4 को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था।

23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

घड़साना एसएचओ महावीर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 वर्षीय सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड नंबर 24, भगत सिंह नगर, नई मंडी घड़साना का निवासी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

3 जुलाई का मामला

ये मामला 3 जुलाई को घड़साना क्षेत्र के गांव 2 एसटीआर में दर्ज किया गया था। मंगा सिंह रायसिख निवासी 2 एसटीआर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शराब ठेकेदार विश्वास, जगतपाल, सर्वजीत और 10-15 अन्य लोग तीन गाड़ियों में आए और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उनके पिता बग्गा सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

4 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों जगतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मोहम्मद हरुण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। नवीनतम गिरफ्तारी के साथ, इस जघन्य अपराध में शामिल कुल पांच आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

एसएचओ महावीर बिश्नोई ने बताया- आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया- इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। इस गिरफ्तारी में एसएचओ महावीर बिश्नोई, कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल सुभाष का विशेष योगदान रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लूट के बाद 2 महीने तक पुलिस को छकाता रहा, अहमदाबाद में मजदूर बनकर छिपा था

डूंगरपुर में बाइक सवार युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट के मामले में दो महीने से फरार चल रहे 5 हजार