Home » राजस्थान » देवनानी ने दिया विधानसभा कर्मियों को दिवाली का तोहफा

देवनानी ने दिया विधानसभा कर्मियों को दिवाली का तोहफा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर उन्‍हें दिवाली का सुनहरा तोहफा दिया है।
देवनानी ने पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी संस्था की कार्यकुशलता और गरिमा के आधार स्तंभ हैं। उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहे। उन्‍होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय एक परिवार की तरह कार्य करता है और प्रत्येक कर्मचारी का योगदान विधानसभा की सुचारु कार्यप्रणाली में अहम भूमिका निभाता है।

राजस्‍थान विधान सभा में दो वरिष्‍ठ उप सचिव, दो उप सचिव, पांच सहायक सचिव, चार अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, एक मुख्‍य सम्‍पादक, एक सम्‍पादक, दो सहायक सम्‍पादक और एक अधिकारी को अतिरिक्‍त मार्शल पर पदोन्‍नत किया गया है। अधिकारी व कर्मचारियों ने अध्‍यक्ष देवनानी का आभार व्‍यक्‍त किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लूट के बाद 2 महीने तक पुलिस को छकाता रहा, अहमदाबाद में मजदूर बनकर छिपा था

डूंगरपुर में बाइक सवार युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट के मामले में दो महीने से फरार चल रहे 5 हजार