Home » राजस्थान » शहरी सेवा शिविर हवा महल जोन के कैंप में आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

शहरी सेवा शिविर हवा महल जोन के कैंप में आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

जयपुर। शहरी सेवा शिविर के तहत सोमवार को हवामहल जोन के वार्ड 9 और 27 के निवासियों के लिए कैंप लगाया गया। हवामहल जोन कार्यालय में लगाए गए कैंप में 1500 से अधिक लोगों ने आवेदन किए, जिनमें अधिकतर लोगों की समस्याओं के निस्तारण मौके पर ही किए गए। इस दौरान 50 से अधिक जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं राशन कार्ड चालू करने के 24 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन समस्या, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, पेंशन संबंधी कार्य, चिकित्सा विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, बिजली पानी विभाग की समस्याओं को भी मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस दौरान हवा महल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने भी मौके जन सुनवाई की। मंगलवार को वार्ड 50 से 54 तक का कैंप महिमा पार्क विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास लगाया जाएगा। इस दौरान निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कैंप चल रहे है, वहां पर ओपन कचरा डिपो को पूर्णतः खत्म करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

शहरी सेवा शिविर में आमजन को मिल रही ये सुविधाएं

हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि शिविर में निगम से संबंधित कार्य किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत सफाई कार्य, स्ट्रीट लाइट रिपेयर, फेरोकवर रिपेयर, ब्लैक स्पॉट सही कराना, सीवरेज कनेक्शन, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टा संबंधी कार्य, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप विभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, पीएम – सीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण जैसे कार्यों के आवेदन लिए जाएंगे और कैंप में ही निस्तारण प्रक्रिया जाएगी।

हेरिटेज निगम की ओर से यहां – यहां लगेंगे कैंप

14 अक्टूबर वार्ड 50 से 54 तक महिमा पार्क, विवेक मेट्रो स्टेशन के पास, स्वेज फार्म

15 अक्टूबर वार्ड 21,25 प्रतापेश्वर मंदिर, प्रताप नगर

16 अक्टूबर वार्ड 34 से 37 तक सिविल लाइन जोन कार्यालय के सामने

17 अक्टूबर वार्ड 20,22 शंकर नगर सामुदायिक केंद्र

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी