Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्त ने ही ज्वेलर को लूटा:35 लाख के सोने के सेट लेकर बुलाया, फिर की मारपीट; 7 गिरफ्तार

जयपुर में दोस्त ने ही ज्वेलर को लूटा:35 लाख के सोने के सेट लेकर बुलाया, फिर की मारपीट; 7 गिरफ्तार

जयपुर में 35 लाख रुपए के जेवरात लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। मामले में 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात का मास्टर माइंड पीड़ित का दोस्त ही है।

उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को सोन के 5 सेट लेकर बुलाया था। इसके बाद वारदात कर भागे थे। बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामला हरमाड़ा थाने का है।

मास्टरमाइंड सहित 7 बदमाश गिरफ्तार डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया- 11 अक्टूबर को हरमाडा थाना क्षेत्र में बालाजी कॉलेज के सामने गणेश नगर में ज्वेलर के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए साथ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले में 7 लुटेरों अमित जांगिड़ उर्फ बिट्टू (38) पुत्र राजकुमार जांगिड़ निवासी मुरलीपुरा , जयवर्धन सिंह जोधा उर्फ जेपी (24) पुत्र कैलाश सिंह जोधा निवासी हरमाड़ा , लक्ष्य वर्मा (18) पुत्र मुरली प्रकाश वर्मा निवासी झोटवाड़ा , अजय यादव उर्फ अज्जू (18) पुत्र बीरबल यादव निवासी शाहपुरा जयपुर ग्रामीण , अध्ययन राजावत उर्फ मोनू (19) पुत्र कपिल सिंह राजावत निवासी झोटवाड़ा , नवीन शर्मा (20) पुत्र तिलक कुमार शर्मा निवासी थाना करधनी और देवराज सिंह (19) पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी विद्याधर नगर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अमित जांगिड़ पीड़ित का दोस्त ही है। ये ही पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है।

चाकू की नोक पर लूटकर भागे थे डीसीपी वेस्ट ने बताया-पीड़ित प्रितेश वर्मा पुत्र श्रीधर वर्मा निवासी 106 पथ नं. 6 कानाराम नगर मुरलीपुरा जयपुर ने एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसके साथ 3 लड़कों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात की थी। बदमाशों में से एक अमित जांगिड़ की पहचान पीड़ित ने की थी। बदमाश सोने के 5 सेट जिनकी बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपए हैं, लूटकर भाग गए।

दोस्त ने प्लान बनाकर दोस्त को ही लूटा आरोपी अमित जांगिड़ और पीड़ित प्रितेश वर्मा दोनों एक-दूसरे को करीब 5 साल से जानते हैं। आरोपी अमित जांगिड़ ने प्रितेश वर्मा को 5 एक जैसे गोल्ड के सेट लाने के लिए कहा था। आरोपी अमित जांगिड ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात का प्लान बनाया था।

पीड़ित जब गोल्ड लेकर बताए पते पर पहुंचा तो आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद 5 गोल्ड के हार लेकर फरार हो गए। बदमाश क्राइम सीन से करीब 500 मीटर दूर गए और मलबे के नीचे बैग छिपा दिया। अपने अन्य साथियों को फोन कर के बैग मंगवाया और उसमें गोल्ड सेट रखकर भाग गए।

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया। मुखबिरों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान की। पीड़ित के पहले से परिचित होने से पुलिस को वहां से भी लीड मिल गई।

जिसके बाद अलग-अलग टीम ने बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर रेड कर बदमाशों को डिटेन कर थाने लेकर आई। बदमाशों ने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया माल बरामद किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:लूट के बाद 2 महीने तक पुलिस को छकाता रहा, अहमदाबाद में मजदूर बनकर छिपा था

डूंगरपुर में बाइक सवार युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट के मामले में दो महीने से फरार चल रहे 5 हजार