Home » राजस्थान » दीपावली के दिन शाम 5 बजे से होंगे खाटूश्यामजी दर्शन:विशेष सेवा-पूजा होगी, 19 अक्टूबर की रात 10 बजे बंद हो जाएंगे श्याम बाबा के दर्शन

दीपावली के दिन शाम 5 बजे से होंगे खाटूश्यामजी दर्शन:विशेष सेवा-पूजा होगी, 19 अक्टूबर की रात 10 बजे बंद हो जाएंगे श्याम बाबा के दर्शन

दीपावली के दिन भक्तों को बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से होंगे। दीपावली पर्व पर विशेष सेवा-पूजा होने के चलते 19 अक्टूबर की रात 10 बजे से ही मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन बंद हो जाएंगे।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि दीपावली पर्व पर 20 अक्टूबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा होगी। इसलिए 19 अक्टूबर की रात 10 बजे से मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे। जो 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे शुरू होंगे। ऐसे में भक्त इसके बाद ही मंदिर में दर्शन करने के लिए आएं।

दीपावली, होली जैसे विशेष पर्वों पर बाबा की सेवा विशेष-पूजा और तिलक होता है। ऐसे में मंदिर में 15 से 19 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी