Home » राजस्थान » पाली में टेंट गोदाम में लगी आग:4 दमकल लेकर मौके पर पहुंचे, आग बुझाने में जुटे

पाली में टेंट गोदाम में लगी आग:4 दमकल लेकर मौके पर पहुंचे, आग बुझाने में जुटे

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। घटना के वक्त गोदाम बंद था। धुआं उठता देख लोगों ने दमकलकर्मियों को कॉल किया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी गोदाम का शटर खोलकर आग बुझाने में जुटे हैं।

टेंट के गोदाम में आग

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के निकट प्रेम नगर में स्थित वहां स्थित एक टेंट के गोदाम में बुधवार दोपहर को धुआं उठता देख लोगों ने टेंट मालिक और दमकल को कॉल किया। मौके पर 4 दमकलें लेकर दमकलकर्मी पहुंचे है। गोदाम के शटर का ताला तोड़कर फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं।

मौके पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेन्द्र सिंह सहित कई जने पहुंचे जो लोगों की भीड़ को गोदाम से दूर कर रहे हैं। आग लगने की सूचना पर आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोग एकत्रित हो गए। मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस भी पहुंची।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद