Home » राजस्थान » जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप:दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप:दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी ने बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। जयसिंहपुरा खोर थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जयसिंहपुरा खोर) राजेश कुमार कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले एक परिचित के जरिए आरोपी वसीम से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी वसीम ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि 5 जुलाई को मिलने के बहाने उसे सड़वा बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की कहकर धमकाया। इसके बाद लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने जयसिंहपुरा खोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS