Home » राजस्थान » सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की हुई मौत:हाड़ी रानी मुख्यालय जाते वक्त वाहन ने मारी टक्कर, बेटे ने करवाया मुकदमा

सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की हुई मौत:हाड़ी रानी मुख्यालय जाते वक्त वाहन ने मारी टक्कर, बेटे ने करवाया मुकदमा

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मामले में हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार जिला जयपुर निवास अक्षय कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया- उसके पिता जयप्रकाश(51) पुत्र शुभराम हाड़ी रानी महिला बटालियन नारेली में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्य थे। जो अपनी ड्यूटी से हाड़ी रानी महिला बटालियन नारेली अजमेर के मुख्यालय पर जा रहे थे।

तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

बेटे ने बताया- हाड़ी रानी मुख्यालय के सामने हाईवे पर एक वाहन तेज गति और लापरवाही पूर्वक चला कर आया और पिता को टक्कर मार दी। जिसे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोग और स्टाफ उन्हें जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की एक्सीडेंट की सूचना स्टाफ और नारेली के ग्राम वासियों द्वारा दी गई। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद