Home » राजस्थान » दुकान से पुराने नौकर ने चुराया कैश, गिरफ्तार:छत के रास्ते घुसकर ले गया साढ़े 4 लाख, 70 सीसीटीवी खंगाल किया अरेस्ट

दुकान से पुराने नौकर ने चुराया कैश, गिरफ्तार:छत के रास्ते घुसकर ले गया साढ़े 4 लाख, 70 सीसीटीवी खंगाल किया अरेस्ट

अजमेर के दरगाह थाना इलाके में निजाम गेट के पास मिठाई की दुकान से 4.50 लाख रुपए चोरी कर फरार हुए युवक को पुलिस ने भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस 3 लाख 43 हजार रुपए ही बरामद कर सकी। बाकी बचे पैसे आरोपी ने खर्च कर दिए।

छत के रास्ते घुसा दुकान में

थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी के अनुसार आरोपी फूलिया कलां रूपपुरा (भीलवाड़ा) निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू गुर्जर पहले इस दुकान में नौकर था। वह दुकान के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था। 13 अक्टूबर की रात वह छत के रास्ते दुकान में घुसा और गल्ले से साढ़े चार लाख रुपए लेकर भाग गया। 14 अक्टूबर को दुकान मालिक तबरेज अहमद सिद्दीकी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने घटना स्थल और नला बाजार व आसपास के करीब 60- 70 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद