Home » राजस्थान » ओटीपी और कॉल के बिना रुपए निकाले:क्रेडिट कार्ड से 2 ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए रुपए

ओटीपी और कॉल के बिना रुपए निकाले:क्रेडिट कार्ड से 2 ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल लिए रुपए

सीकर में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। यहां एक 58 साल के बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से 1.41 लाख निकाल लिए गए। बुजुर्ग के पास न कोई ओटीपी और न ही कोई कॉल। अब बुजुर्ग ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

इस संबंध में नवलगढ़ रोड निवासी राजकुमार जोशी ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनके क्रेडिट कार्ड से 70 हजार 851 रुपए के दो ट्रांजैक्शन करके 1 लाख 41 हजार 702 रुपए निकाल लिए गए। राजकुमार जोशी के अनुसार उनके पास कोई भी ओटीपी और कॉल नहीं आया।

राजकुमार जोशी ने अपना कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया और साइबर पोर्टल पर शिकायत भी कर दी। अब उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की