Home » राजस्थान » नीमकाथाना में 21 अक्टूबर को बंद रहेगा बाजार:दीपावली के पर्व के बाद लिया फैसला, व्यापारियों ने जताई सहमति

नीमकाथाना में 21 अक्टूबर को बंद रहेगा बाजार:दीपावली के पर्व के बाद लिया फैसला, व्यापारियों ने जताई सहमति

नीमकाथाना का बाजार 21 अक्टूबर को बंद रहेगा। यह निर्णय व्यापार महासंघ की बैठक में दीपावली महापर्व के बाद लिया गया है। यह बैठक रामगोपाल मेगोतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दीपावली के अगले दिन के अवकाश पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में थोक व्यापार, खुदरा किराना, कपड़ा, रेडीमेड, सुभाष मंडी, न्यू सुभाष मंडी, कमला मोदी मार्केट, थड़ी यूनियन, अग्रवाल मार्केट, आयरन, स्टेशनरी और फुटवियर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सब्जी मंडी व्यापार संघ ने भी इस निर्णय पर अपनी सहमति जताई। सभी व्यापार मंडलों ने सर्वसम्मति से 21 अक्टूबर को बाजार बंद रखने पर सहमति व्यक्त की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान