Home » राजस्थान » जयपुर शहर में 30 से ज्यादा जगह लगी आग:3 जगह गैस सिलेंडर फटे; दीपावली पर लाखों रुपए का नुकसान

जयपुर शहर में 30 से ज्यादा जगह लगी आग:3 जगह गैस सिलेंडर फटे; दीपावली पर लाखों रुपए का नुकसान

जयपुर सिटी में दीपावली पर 30 से ज्यादा जगहों पर आगजनी की छोटी-बड़ी घटना हुई। इस दौरान जयपुर के सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियों का मूवमेंट रात तक चलता रहा। जयपुर सिटी में लाखों रुपए का सामान आग से चल कर राख हो गया।

झोटवाड़ा में एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। रीको एरिया में स्थित फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली। वैसे ही वैशाली नगर, गांधी पथ में मकान में आग लगी। जिसे समय पर पहुंच कर दमकल ने कंट्रोल किया।

कांवटिया सर्किल, बगरू वाले रास्ते ने दुकान में भी दिये से आग लगने की जानकारी मिली जिसे समय पर कंट्रोल किया गया। बालाजी टावर के पास, प्रताप नगर,विवेक विहार में खाली प्लॉट में आग लगी पटाखों से आग लगने की जानकारी सामने आई।

लाखों रुपए का नुकसान जय सिंह पुरा खोर में फैक्ट्री में आग लगी जिसे समय रहते कंट्रोल किया लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं त्रिवेणी नगर में गैस सिलेंडर में आग लगी, विद्याधर नगर शॉपिंग सेंटर में आग लगी जिसे भी समय पर कंट्रोल किया गया।

कालवाड़ रोड पर गैस सिलेंडर ने आग लगी, धर्म काटा के पास भी गैस सिलेंडर ने आग लगी, कालवाड़ में तो गैस पाइप लाइन में आग लगी, मोरिंजा टावर में आग की सूचना मिली। महेश नगर में तो एक कैफे आग की चपेट में आ गया कारण कैफे में सूखी खास बिछाई हुई थी पटाखों से कैफे ने आग पकड़ ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास