Home » राजस्थान » खाटू श्यामजी में 19 घंटे दर्शन नहीं होंगे:देवउठनी एकादशी पर जन्मोत्सव के लिए 26 अक्टूबर को बंद होंगे पट; जानिए, विशेष पूजा का पूरा शेड्यूल

खाटू श्यामजी में 19 घंटे दर्शन नहीं होंगे:देवउठनी एकादशी पर जन्मोत्सव के लिए 26 अक्टूबर को बंद होंगे पट; जानिए, विशेष पूजा का पूरा शेड्यूल

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव है। जन्मोत्सव से पहले 27 अक्टूबर को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। ऐसे में मंदिर में कई घंटे बंद दर्शन रहेंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि 27 अक्टूबर को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। ऐसे में 26 अक्टूबर की रात 10 बजे से 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि देवउठनी एकादशी के मौके पर बाबा का जन्मोत्सव होता है। इस दिन मंदिर में संध्या आरती के समय बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में सजावट की जाएगी।

देवउठनी एकादशी पर लाखों की संख्या में भक्त मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। एकादशी के एक दिन पहले रात को तोरण द्वार के नजदीक आतिशबाजी भी की जाती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास