Home » राजस्थान » विधायक दानिश अबरार की कार पर हमले का मामला, 6 नामजद सहित 20-25 अन्य के खिलाफ हुआ केस दर्ज

विधायक दानिश अबरार की कार पर हमले का मामला, 6 नामजद सहित 20-25 अन्य के खिलाफ हुआ केस दर्ज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार की कार पर सोमवार शाम को जयपुर से सवाई माधोपुर आते समय मलारना चौड़ बाईपास पर हुए हमले की बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर के द्वारा मलारना डूंगर पुलिस थाने में आधा दर्जन नामजद सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया.

थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर के द्वारा रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार शाम चार बजे के लगभग क्षेत्रीय विधायक दानिश अबरार के साथ उनकी कार में सवार होकर उपजिला प्रमुख बाबूलाल मीणा अनिल वर्धमान के साथ बैठकर सवाई माधोपुर आ रहे थें. इसी दरमियान मलारना चौड़ बाईपास पर अबरार पुत्र मुबारिक निवासी मलारना चौड़,जयप्रकाश मीना,नमोनारायण मीणा और वीरेंद्र मीणा,घमंडी मीणा अजनोटी और आसिफ खान के साथ 20-25 अन्य व्यक्ति खड़े हुए थे

जिन्होंने अपने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर रास्ता बंद कर रखा था. जैसे ही विधायक दानिश अबरार की गाड़ी आई तब सभी लोग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहने लगे मारो पत्थर मारो गोली और सभी आरोपी विधायक की गाड़ी पर चढ़ गए आरोपियों के द्वारा विधायक के हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगे तब सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से विधायक दानिश अबरार को बचाया फिर आरोपियों के द्वारा पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.rajasthan

जिससे गाड़ी के शीशा टूट गया शीशे टूटने से कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा आदि के सिर में शीशे के टुकड़े घुस गए. कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर के द्वारा पुलिस को घटना वीडियो भी उपलब्ध करवाया गया. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय