Home » राजस्थान » विवाहिता की हॉस्पिटल में मौत,ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप:भाई ने बहन के पति पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

विवाहिता की हॉस्पिटल में मौत,ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप:भाई ने बहन के पति पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

जोधपुर में एक विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया।

जोधपुर के ईस्ट जिले में पावटा की रहने वाली विवाहिता खुशबू की मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे जहर दिया गया है। इसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के ICU में जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद खुशबू की मौत हो गई।

फिलहाल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर परिजन बैठे हैं। थोड़ी देर में बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

2022 में हुई थी शादी विवाहिता खुशबू पाली जिले के धर्मधारी गांव की रहने वाली थी। खुशबू की शादी साल 2022 में की गई थी। खुशबू के भाई इंदरजीत सिंह निवासी धर्मधारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें खुशबू के पति हर्षित सिंह निवासी पिलोवनी हाल पावटा सी रोड महामंदिर पर आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि ससुराल में खुशबू को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। खुशबू के साथ मारपीट कर उसे जहर दिया गया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। यहां इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय